क्राइम रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर …
सदर थाना के एनएच-28 से लगते रामपुर साह इलाके में झाड़ी में मंगलवार सुबह 8 बजे अज्ञात युवक (22) का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानेदार मो. सुजाउद्दीन ने घटनास्थल पर जांच की। युवक का शरीर 90 प्रतिशत जला था। चेहरा बुरी तरह झुलसने से उसकी पहचान मुश्किल हो रही है। मृतक हरी टीशर्ट जींस पहने हुए था। पुलिस को आशंका है कि युवक की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से यहां शव फेंका गया है। शव पर चोट के कई निशान मिले हैं। जीभ बाहर निकले होने से बुरी तरह पीटे जाने की आशंका है। पुलिस ने शव का विसरा जांच के साथ डीएनए और फॉरेंसिक के लिए पत्र लिखा है।चौकीदार सुखलाल पासवान के बयान पर यूडी का मामला दर्ज हुआ है
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


