कमतौल | कमतौल थाना पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर अपहृत नाबालिगों को एक साथ बरामद कर मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। दोनों बरामद नाबालिगों चचेरी बहन बताई जाती है। कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि इन दोनों बहनों की बरामदगी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। दोनों बहनें बुर्का लिबास में लहेरियासराय से फरार होने वाली है, इसकी सूचना मिलने पर महिला थानाध्यक्ष के सहयोग से दोनों नाबालिगों को बुर्के की लिबास में लोहिया चौराहा से बीते सोमवार की देर शाम बरामद कर लिया गया है। मालूम हो कि एक लड़की पिता ने प्राथमिकी दर्ज करा मुहम्मदपुर धर्मेंद्र साह सहित तीन को नामजद किया था। वहीं दूसरी नाबालिग की माता ने इसी गांव के मो. चांद सहित छह को नामजद कर आरोपी बनाया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


