सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर 20 नवंबर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय दशई बालक में सहायक शिक्षक मोहम्मद जाहिद हुसैन का अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन अध्यक्ष जय किशोर शाही द्वारा किया गया।
विदित हो कि मोहम्मद जाहिद हुसैन का स्थानांतरण मध्य विद्यालय दशई बालक से अंतर जिला मधुबनी में हुआ। प्रधानाध्यापक नारायण सहनी द्वारा अंगवस्त्र, कुरान शरीफ, अभिनंदन सह विदाई पत्र, कलम, डायरी देकर विद्यालय से विदाई किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक सत्यनारायण मंडल, उमेश दास, धर्मेंद्र कुमार, रामरुद्ध कुमार , सुजीत सिद्धार्थ, श्याम सुंदर, रुबी कुमारी सहित अनेक शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


