मुज़फ़्फ़रपुर 16 अक्टूबर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने आश्रमघाट, करबला सिकंदरपुर मन, अखाड़ाघाट व सिकंदरपुर छठ घाटों का निरीक्षण किया।साथ ही जूरन छपरा रोड नंबर चार के आईजी निवास के पीछे घाट की हो रही सफाई की जानकारी ली। मंत्री ने छठ व्रतियों के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की। साथ ही लोगों से घाट पर खुले में शौच नहीं करने की अपील की।
उन्होंने शहर के प्रमुख घाटों पर स्नानागार , अस्थायी चलंत शौचालय बनाने का आदेश जारी किया। जिन मोहल्लों में सड़कें जर्जर हैं, उसकी मरम्मत करने को कहा गया है। सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना जनता को न करना पड़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने स्वच्छता और सफाई पर समय व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


