दिवाली में चाइनीज सामानों के बहिष्कार का ले संकल्प : धर्मशीला गुप्ता

    भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कहा तभी होगा स्वदेशी सुरक्षा अभियान की महत्ता पूरी

    दरभंगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा लहरियासराय नगर के तत्वाधान में बेता स्थित पेट्रोल पंप के सामने नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत चाइनीज सामान के बहिष्कार पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवम भारी संख्या में चीनी सामानों को आग के हवाले किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि सर्वप्रथम दिवाली पर्व के अवसर पर घरों में प्रयोग होने वाले चाइनीज सामग्रियों का बहिष्कार का हमें संकल्प लेना चाहिए तभी स्वदेशी सुरक्षा अभियान की महत्ता साबित होगी। मुख्य अतिथि बिहार स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन बिहार झारखंड के प्रभारी दीपक सिन्हा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी नागरिकों को चाइनीज सामग्रियों को निश्चित रुप से बहिष्कार करना चाहिए।इस मौके पर मुख्य रुप से जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, नगर अध्यक्ष विकास चौधरी सुंदरलाल चौधरी, संतोष पोद्दार वार्ड पार्षद परशुराम गुप्ता, दीपक सिन्हा, शंभु गुप्ता,संजय ठाकुर सुमित कुमार, ललित शर्मा, शिव शर्मा,अमर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *