मुजफ्फरपुर के खबड़ा गांव में छात्रा के साथ दुष्कर्म

    मुजफ्फरपुर 12 अक्टूबर सदर थाना के खबड़ा गांव में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपित गौतम सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
    प्राप्त जानकारी अनुसार वह खबड़ा गांव में किराये पर मकान लेकर पढ़ाई करती है। पड़ोस के गौतम सिंह नामक एक युवक से उसका परिचय हुआ।
    बातचीत के क्रम में वह उससे छेड़खानी करने लगा। जब विरोध किया, तो वह आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही। मंगलवार की देर शाम गौतम उसे दोस्ती के नाम पर बहला-फुसला कर उसे घर से बाहर ले गया। करीब रात नौ बजे खबड़ा गांव स्थित ही एक चौर में ले जाकर उससे जबर्दस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।




    घटना के बाद पीड़िता रोती हुई अपनी एक सहेली के पास पहुंच उसे पूरे मामले की जानकारी दी। सहेली ने उसे हिम्मत से काम लेने को कहा और उसके साथ महिला थाने पहुंच मामले की शिकायत की। पुलिस उसके लिखित आवेदन के आधार पर गौतम सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता का धारा-164 के तहत बयान कराया। इसके बाद मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल में भी ले गयी। फिलहाल पीड़िता नगर महिला थाना पुलिस की कस्टडी में है। परिजनों के आने के बाद उसे उनके हवाले किया जायेगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *