दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय के नव निर्मित परीक्षा भवन में आज विधिवत प्रवेश पूजा- पाठ की गई। वैदिक विधि से सम्पन्न सारे अनुष्ठानों के दौरान प्रोवीसी डॉ चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह यजमान की भूमिका में थे और पुरोहित थे वेद विभाग के शिक्षक डॉ सत्यवान कुमार। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि मौके पर प्रोवीसी डॉ सिंह ने कहा कि यह लोकाचार भी है कि शुभ कार्यों के अवसर पर शांति व सफलता के लिए वैदिक रीति से पूजा पाठ की जाती है। इसी को ध्यान में रखकर आज वास्तु समेत अन्य पूजा की गई। साथ ही यह कामना की गई कि यहां के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और वह देश में नाम कमाये।
इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव डॉ सुरेश्वर झा,प्रमोद कुमार झा, अविनाश कुमार मिश्र, रूपेश कुमार झा, मनोरंजन कुमार झा मुख्य रूप से मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


