ट्रक ने एक बालक को ठोकर मारी, हादसा मे बच्चे की मौत

    सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर 10 अक्टूबर थाना क्षेत्र के थुम्हा गणेश चौक के पास ट्रक ने एक बालक को ठोकर मार को मौत के घाट उतार दीया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थुम्हा निवासी एक मजदूर किसान जय मंगल महतो का छोटा 19 वर्षीय पुत्र दिना कुमार अपने घर से दुर्गा मंदिर के पास जा रहा था। इसी बीच मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रही आलू लदे अनियंत्रित ट्रक ने उसे ठोकर मार कर भाग गई। ठोकर से बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। स्थानीय लोगों ने एनएच 77 रोड को जाम कर दिया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी शिवनारायण राम घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनों को 20000 रुपये की सहायता राशि दी गई। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है.



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *