जदयू तकनीकी प्रकोष्ट का जिला अध्यक्ष नशे में गिरफ्तार

    दरभंगा। जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो इकबाल अंसारी को शराब पीकर अपने घर में मारपीट करने के आरोप मे केवटी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले के संबंध में केवटी थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि श्री अंसारी के भाई ने फोन पर सोमवार के दोपहर सूचना दिया कि उसके भाई इकबाल अंसारी शराब पीकर घर में मारपीट कर रहा है। सूचना पाकर केवटी पुलिस दल बल के साथ केवटी स्थित बनवारी गांव पहुँच कर उसके घर से गिरफ्तार किया। नशे की मात्रा की जांच हेतु उत्पाद विभाग दरभंगा लाया गया जहां शराब मापक यंत्र से 85.6 प्रतिशत नशे में होना बताया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि फिलहाल उत्पाद विभाग के अधिनियम के तहत मेडिकल जांच हेतु डीएमसीएच ले जाया जा रहा है एवं कांड दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *