चोरी के मोबाइल,पैन कार्ड,आधार कार्ड और पासबुक के साथ एक लड़की सहित दो लोग गिरफ्तार

    सीतामढ़ी रून्नीसैदपुर: 10 अक्टूबर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव से पुलिस ने चोरी के मोबाइल,पैन कार्ड,आधार कार्ड और पासबुक के साथ एक लड़की सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गत 12 सितम्बर को पुपरी थाना क्षेत्र बछारपुर गांव निवासी महफुजुर रहमान अपनी मां के साथ पेंशन की राशि की निकासी कर अपने घर लौट रहा था। तभी झपट्टा मारकर वह पैसा सहित बरामद समान लेकर भागने में सफल हो गया । इस मामले में उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तार अखिलेश कुमार और बिंदी कुमारी चोरी गए मोबाइल का उपयोग कर रहे थे । इस कारण मोबाइल सर्विलांस के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । छापेमारी में एएसआई विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *