तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्री की घटनासथल पर मौत

    muz:मुजफ्फरपुर को सीतामढ़ी से जोड़ने वाली एनएच 77 पर आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना अहियारपुर थाने के भिखनपुर के पास घटी। रसूलपुर गांव के मुरारी सिंह बाइक से अपनी बेटी नैन्सी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। नैन्सी आरपीएस स्कूल में पढ़ती थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मुरारी की बाइक को टक्कर मार दी। मुरारी और उनकी बेटी नैन्सी की मौके पर ही मौत हो गई।
    सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और रोड जाम कर दिया। उग्र लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की है। भिखनपुर में एनएच 77 पर रोड जाम के चलते गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है। घटना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने की कोशिश कर रही है।




    source(facebook group sweet city muzaffarpur)

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *