बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में ऑटो से गिरकर एक महिला की मौत

    मुज़फ़्फ़रपुर 8 अक्टूबर अहियापुर के बखरी चौक पर शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बोचहां निवासी शिक्षिका ममता देवी अपनी सास सुशीला देवी (55), संबंधी प्रियंका देवी व भतीजी श्यामा देवी के साथ ऑटो से घर जा रही थी। सभी ममता देवी को शहर में डॉक्टर से दिखाकर लौट रहे थे। इसी क्रम में ऑटो जब बखरी चौक के पास पहुंची तो बाइक सवार दो लुटेरों ने ममता देवी का बैग झपटना चाहा, लेकिन सास सुशीला देवी ने बाइक सवार एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। हाथ छुड़ाने के प्रयास में लुटेरे ने उसे ऑटो से खींच लिया। वह चलते ऑटो से गिरकर घायल हो गई और बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए।




    ऑटो चालक ने घायल सुशीला देवी को ले जाकर एसकेएमसीएच भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने शिक्षिका ममता देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में रोक लिया गया है। घटना की खबर पाकर सुशील देवी के गांव लोग और रिश्तेदार एसकेएमसीएच पहुंचे। वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश जताया। पुलिस द्वारा अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *