ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जलाया,देवर नीरज व सास-ससुर पर आरोप

    मुजफ्फरपुर 8 अक्टूबर अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर में शनिवार की रात एक विवाहिता को ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। देर रात साढ़े बारह बजे सूचना मिलने पर थानेदार विजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। मृतका की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है।
    जिस कमरे में उसकी जली हुई लाश मिली है, वहां एक कुर्सी भी जली मिली है। परिजनों का कहना था कि कुर्सी में बांध कर उसे जलाया गया है। हालांकि, उसका शव फर्श पर रखा था। अर्चना के मायकेवालों ने देवर नीरज व सास-ससुर पर आरोप लगाये हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग रुन्नीसैदपुर के बघारी गांव के हैं। अर्चना की शादी छह साल पूर्व प्रसुन्न झा से हुई थी। उसे एक बेटा भी है। ससुरालवाले दहेज के लिए तंग कर रहे थे। देर रात उनलोगों को सूचना दी गयी कि अर्चना ने आग लगा ली है। जब वे लोग पहुंचे, तो मामला उल्टा निकला। उसकी हत्या कर सभी फरार थे। उसका पांच साल का बेटा भी गायब है। इधर, पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *