हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद हुई दुष्कर्म की एफआईआर आरोपित गिरफ्तार

    सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
    शहर के एक मोहल्ला में शादी का प्रलोभन देकर एक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में नगर थाना परिसर में रात भर चली हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अंतत: नगर पुलिस ने छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। दुष्कर्म के मामले को सलटाकर आरोपित युवक से शादी को लेकर दल विशेष के लोग भी दोनों पक्षों काे समझाने का प्रयास किया। लेकिन, मामला नहीं सलट पाया। उधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित मो. अली को गिरफ्तार कर लिया।
    जानकारी अनुसार मो. अली धर्मपुर मोहल्ला का ही रहने वाला है। अली की बहन उक्त छात्रा की मित्र है। जिस कारण अली के यहां छात्रा का आना जाना होता था। इसी दौरान दोनों नजदीक गए। आरोप है कि अली छात्रा से शादी कर लेने का प्रलोभन देने लगा आये दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। गत सप्ताह मामले की जानकारी छात्रा के घर वालों को हुई तो घर वाले अली को छात्रा से शादी कर लेने के लिए दबाव देने लगे। मामले को लेकर कई चक्र पंचायत भी हुई। लेकिन लड़का पक्ष द्वारा शादी से इंकार करने के बाद गुरुवार देर रात लड़की वाले थाना पर आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। चर्चा है कि इसके बाद भी मोहल्ला के लोग मामला सलटाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी युवक शादी से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि इस मामले में पास्को एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *