सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर:जिले के सभी प्राइमरी मिडिल स्कूलों में गुरूवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के लिए स्कूलों में प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिकाएं एक दिन पूर्व ही उपलब्ध करा दी गई थी। हालांकि परीक्षा में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति नहीं हो सकी। पहले दिन परीक्षा में लगभग 6.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।
पहले दिन शिक्षा विभाग के वरीय अफसरों ने स्कूलों का जायजा लिया। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ देवविंद कुमार सिंह ने मुख्यालय के के कई स्कूलों में परीक्षा का जायजा लिया। डीपीओ ने कहा कि यह परीक्षा को ले बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल मूल्यांकन के लिए ली जा रही है। इसे किसी तरह से नकारात्मक ढंग से नहीं देखा जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर एक टीम बनाई गई है। टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया है। पहले दिन भाषा, उर्दू गणित की परीक्षा हुई। मूल्यांकन परीक्षा वर्ग 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं की ली जा रही है। पूर्व में लिए गए सामान्य परीक्षा की अपेक्षा इस मूल्यांकन परीक्षा के लिए अधिक व्यवस्था की गई थी। इससे बच्चों में उत्साह था। निर्धारित समय से पूर्व ही बच्चे विद्यालय में पहुंच चुके थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


