जिला के कल्याणपुर प्रखंड में आई प्राकृतिक आपदा (बाढ़) से पीड़ित गांव वासी जहां एक ओर राहत वितरण के लिए तरस रहे थे, वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन में 2 हजार फूड पैकेट रखा-रखा सड़ गया। इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को तब हुई जब यह सड़ कर दुर्गंध देना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही प्रशासनिक गलियारे में हुई इसके बाद तो आनन-फानन में इसे दबाने का प्रयास किया गया। बावजूद लोग हंगामे पर उतारू हो गए।
बताया जाता है कि बाढ़ राहत के लिए सरकार ने कल्याणपुर प्रखंड के कलौजर पंचायत के लिए 2 हजार फूड पैकेट भेजा था। इसको अधिकारियों के लापरवाही की वजह से पीड़ित लोगों के बीच नहीं बांटा जा सका। इस वजह से यह बंद कमरे में रखा-रखा सड़ गया। इधर फूड पैकेट के सड़ने से निकलने वाली दुर्गंध के बाद पंचायत भवन पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व ही जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभी ने इस लापरवाही में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पीड़ितों का बताना है की प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के साथ अमानवीय मजाक किया गया है। जिसे यहां की जनता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


