{रोज लौट रहे दूर-दूर से आए 60 से 80 पीड़ित
{पीड़ितों को तीन माह से नहीं मिल रही थी वैक्सीन]
सिटीरिपोर्टर | समस्तीपुर
सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में करीब तीन माह से एंटी रैबीज वैक्सीन समाप्त हो चुकी थी। इसके लिए रोज 60 से 80 पीड़ित अस्पताल का चक्कर काट रहे थे। इसके बावजूद उन्हें जान बचाने के लिए जिला अस्पताल की ओर से वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी।
नतीजतन गरीब लाचार पीड़ित अधिक दाम होने के कारण बाहर की दुकानों से वैक्सीन नहीं खरीद पा रहे थे। लेकिन बुधवार से उनकी यह समस्या थोड़ी कम हुई है। अस्पताल प्रशासन के आदेश पर 1000 एंटी रैबीज वैक्सीन की आपूर्ति की गई है।अस्पताल के डीएस के अनुसार मुहैया कराए गए वायल आगामी सोमवार तक मरीजों को मिल पाएगा। क्योंकि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 वायल वैक्सीन की खपत प्रतिदिन होती है। करीब तीन माह बाद पीड़ितों को वैक्सीन मिल रही है। इसलिए प्रर्याप्त मात्रा में वैक्सीन आनी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया है।
डीएस डॉक्टर एएन शाही ने बताया कि अस्पताल में 15 जुलाई से ही वैक्सीन समाप्त थी। वैक्सीन आपूर्ति करने वाली एजेंसी से दो माह पूर्व ही पत्राचार किया गया था। लेकिन, संबंधित एजेंसी के द्वारा सिर्फ 1000 वैक्सीन की आपूर्ति की गई है। डीएस ने कहा कि इतनी सूई महज पांच रोज में ही खत्मसकती है। मरीजों को फिर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


