क्राइम रिपोर्टर|दरभंगा
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एक कॉलेज से गायब हुई मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी की छात्रा को पुलिस ने लहेरियासराय थाना के निकट से बरामद कर लिया है। इस मामले में दो युवको को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि 9 सितम्बर को परीक्षा देने आई छात्रा गायब हो गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने पंडौल थाना क्षेत्र के पंडौल बाजार निवासी दो बच्चों के पिता छात्रा के रिश्ते के जीजा चंदन कुमार महतो को 13 सितम्बर 2017 को नामजद किया गया। इस मामले में एफआईआर (212/17) दर्ज की गई। पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद उसे बरामद कर लिया है। हालांकि छात्रा को पहुंचाने आए आरोपी चंदन के दोस्त पंडौल के ही रहने वाले धर्मेंद्र कुमार और प्रकाश कुमार को हिरासत में लिया है। छात्रा ने बताया कि वह अपने जीजा से ही मुम्बई भाग कर शादी कर ली है। वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि उसने बताया कि कोर्ट में उन्होंने शादीशुदा से प्रेम विवाह करने की बता छुपा ली थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


