खानपुर….
प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को 109 बीएलओ की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने की। बैठक में मौजूद मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि 1 जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
31 अक्टूबर तक दावा एवं आपत्ति लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि दिनांक 11 से 18 अक्टूबर तक नामो का सत्यापन होगा एवं 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राजनीतिक दलों के मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ बैठक कर दावा एवं अपत्ति लिया जाएगा। साथ ही 30 नवम्बर तक दावा एवं आपत्ति का निपटारा किया जाएगा तथा 26 दिसंबर 17 को कंट्रोल टेबुल का अद्यतीकरण होगा। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2018 को नए मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके लिए सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी नियमानुकूल प्रपत्र 6,7,एवं 8 पर सही तरीके से काम करेंगे ताकि साफ शुद्ध एवं उचित क्रम में मतदाता सूची का निर्माण हो सके।
बैठक में लाल बाबू, राम प्रवेश राय, गिरीश चंद्र यादव, अनिल कुमार सिंह, गिन्नी कुमारी, आशा भारती, राम कुमार झा, संजीत कुमार शर्मा, परवेज आलम, जय जय राय, राज कुमार महतो, राम सुंदर मंडल, परमानंद मंडल, बैजू दास, सुनील कुमार, राजेन्द्र साहनी, अवधेश कुमार, गणेश प्रसाद,देवानंद प्रसाद, मनोज कुमार , सीमा देवी आदि मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया|
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


