पेट्रोल टैंकर पलटा रिटायर्ड सेना के एक जवान की मौत

    समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-28 पर दिघरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर एक पेट्रोल टैंकर पलट गया। इसमें दब कर एक रिटायर सेना के जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। दूसरी ओर टैंकर से गिर रहे पेट्रोल को लूटने की होड़ मची हुई है। घटनास्थल के पास गैस का रिफलिंग प्वाइंट भी है, जिस कारण बड़ी घटना की आशंका से लोग दहशत में हैं। फिलहाल हाइवे पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। प्रशासन के अधिकारी आसपास के घरों में माचिस व चूल्हे का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *