मुजफ्फरपुर | शराब माफिया राजेश पटेल गीता देवी की संपत्ति राज्यसात करने को लेकर नगर थानेदार केपी सिंह ने डीएम को पत्र लिखा है। पत्र लिखने के साथ ही राज्यसात की कवायद शुरू हो गयी है। मामले में 9 अक्तूबर को डीएम धर्मेंद्र सिंह की कोर्ट में उत्पाद अधिनियम के तहत सुनवाई होगी। राजेश पटेल गीता देवी की संपत्ति को सरकारी घोषित करने के मामले में भी सुनवाई होनी है। 2 जुलाई को चतुर्भुज मेमोरियल ट्रस्ट के पास नगर थानेदार केपी सिंह ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की थी। इसमें राजेश पटेल को शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ में राजेश उर्फ हनुमान को मुख्य सरगना बताया था। उसने गीता देवी के घर में छिपा कर रखी शराब बरामद कराई थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


