सिंहवाड़ा बैंक में ग्राहकों की लंबी कतार

    सिंहवाड़ा| लंबी छुट्टी के बाद खुले बैंकों की भीड़ को देखकर नोटबंदी की याद गई। लोगों ने कहा कि खुद का पैसा निकालने के लिए इतनी बड़ी लाइन में लगना कहां तक उचित है। डिजिटल भुगतान एटीएम के ग्राहकों की बढ़ती संख्या के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में जमा निकासी को लेकर भीड़ लगी रहती है जिनमें अधिकतर महिलाएं होती हैं। सिंहवाड़ा स्थित स्टेट बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अलावा भरवाड़ा मनिकौली के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह दस बजे से कतार में लगे हैं मगर भीड़ कमने का नाम नहीं ले रही। बाद में सिंहवाड़ा पुलिस की गश्ती टीम को वहां पहुंचना पड़ा।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *