डीएमसीएच में पांच घंटे में 2713 ने कराया इलाज

    हेल्थ रिपोर्टर|दरभंगा

    डीएमसीएचके सामान्य ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ ने बीते चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पांच घंटे के निर्धारित समय में 27 सौ तेरह मरीजों का इलाज हुआ। वहीं, आठ से दस दर्जन मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद हो जाने की वजह से बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। परिसर में इलाज के लिए दूरदराज से मरीज उनके परिजन उमड़ पड़े थे। सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक चलने तक की जगह नहीं थी। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन रजिस्ट्रेशन पर्ची प्राप्त करने में सफल हो रहे थे। लेकिन विभागों में भी उन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। भीड़ अत्यधिक होने की वजह से भवन में प्रचंड उमस भरा हुआ था। बावजूद परिजन मरीज को लेकर बाहर नहीं जा रहे थे। उन्हें डर था कि बाहर जाएंगे तो शायद नंबर निकल जाएगा।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *