साहेबगंज|
थानाक्षेत्र के विशुनपुर पट्टी में एसएच-74 बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने युवक को गोली मार कर बाइक लूट ली। जख्मी 22 वर्षीय नवीन कुमार पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव का रहने वाला है। वह साहेबगंज के रूपछपरा गांव स्थित अपने ननिहाल से घर लौट रहा था। गोली नवीन के सीने में दायीं तरफ लगी है। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सरैया एसडीपीओ डॉ शंकर झा साहेबगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। एसडीपीओ डॉ शंकर झा का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच चल रही है|
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


