भूमि विवाद में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, महिला समेत सात लोग घायल

    सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
    मुफस्सि लथाने में बलभद्रपुर गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ओम प्रकाश कुमार, कृष्ण कुमार,रौशन कुमार, चंदन कुमार, आरती देवी, बेबी कुमार, नथुनी दास आदि शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
    घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव की ढाई बीघा जमीन पर दावेदारी को लेकर कृष्ण कुमार जीतेन्द्र राय के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि सुबह जीतेन्द्र अपने सहयोगी के साथ जमीन जोतने के लिए गए तो कृष्ण कुमार आदि ने उसका विरोध किया। इस पर लोगों के साथ मारपीट की गई।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *