मुजफ्फरपुर |नगर निगम कार्यालय में मेयर के आदेश को भी टालमटोल कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। निगम कार्यालय का जेनरेटर पिछले दो माह से खराब है। वहीं, कार्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसको लेकर मेयर ने पूर्व में कई बार निर्देश दिया था। लेकिन, दोनों ही मामले में कोई काम नहीं हुआ। मंगलवार की दोपहर काफी देर तक बिजली नहीं रहने के कारण कार्यालय में कामकाज निपटाने में काफी परेशानी हुई। जब इस कार्य से जुड़े कर्मचारियों की खोजबीन हुई तो संबंधित कर्मचारी निगम में मौजूद नहीं थे। मेयर सुरेश कुमार ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही प्रधान सहायक अशोक सिंह को खुद मॉनिटरिंग करते हुए उक्त कार्यों को अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


