ग्वालियर मेल में स्लीपर की जगह लगाया जनरल कोच, यात्रियों ने जताया आक्रोश

    मुजफ्फरपुर| बरौनी से ग्वालियर जानेवाली ग्वालियर मेल में स्लीपर बोगी की जगह मंगलवार को जनरल कोच लगाया पड़ा। मंगलवार की रात 9:30 बजे जंक्शन पहुंची उक्त ट्रेन में एस-9 बोगी नहीं लगाई गई थी। इससे आक्रोशित यात्रियों ने विरोध भी जताया। कई यात्रियों ने एएसएम कक्ष में जाकर इसकी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि तकनीकी कारणों से उक्त बोगी नहीं लगाई गई है। इसके बदले इंजन की ओर चाैथी बोगी जनरल को अतिरिक्त लगाई गई है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *