युवाओँ की मेहनत रंग लायी, सिंघिया नगर पंचायत कैबनेट से पास

    कहते है युवाओ के मेहनत से ही बनता है एक मजबूत समाज एक सम्पूर्ण राष्ट्र I आज इस उदाहरन को सच साबित किया सिंघिया के युवाओं ने ! ज्ञात हो की बिगत कुछ महीने पहले पूर्व नगर विकास मंत्री माननीय महेश्वर हजारी द्वारा सिंघिया को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गयी थी जिससे पुरे सिंघिया की जनता में ख़ुशी का माहौल बन गया था पर कुछ पंचायत प्रतिनिधियों के निजी स्वार्थ के कारण सिंघिया नगर पंचायत का विरोध पे उतर आये और सिंघिया नगर पंचायत को निरस्त करने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में आनन फानन में बैठक रख दिया जिससे सिंघिया के लोग में आक्रोश फ़ैल गया और प्रखंड मुख्यालय को घेर कर धरना पे बैठ गये I हजरों ग्राम वासियो की भीड़ देख कर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आनन फानन में इस बैठक को निरस्त कर दिया और भीड़ को समझा बुझा कर शांति बनाये रखने की अपील की.




    आज सिंघिया नगर पंचायत जब कैबनेट से पास हुआ फिर लोगों के चेहरे पर खुशियों का लहर साफ़ साफ़ दिखने लगा और आपस में मिठाइयां बाँटने लगे और आतिशबजी के साथ जश्न मनाने लगे I जिस जश्न में शामिल गुड्डू सिंह, अंकित सिंह, राहुल रंजन सिंह, अभिषेक सिंह, राजीव सिंह, अमित बैठा एवं अन्य ग्रामीण ने पूर्व नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी एवं वर्तमान नगर पंचायत मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को साधुवाद एवं धन्यवाद कहा I

    Read more latest news
    samastipur:महिला ने प्लेटफॉर्म पर दिया बेटी को जन्म| http://bit.ly/2wrsFTw
    samastipur:उत्साह उमंग के साथ मनाएं त्योहार : रामनाथ| http://bit.ly/2xP79eA
    samastipur:सात जगहों पर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी तैनात http://bit.ly/2xTG5ve
    samastipur:विदेशी शराब और बाइक बरामद, तस्कर गिरफ्तार http://bit.ly/2fICkCd
    samastipur:विद्यापतिनगर में आपसी मारपीट में चार घायल http://bit.ly/2xPyNbw

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *