सिंहवाड़ा/अलीनगर
जाले के भाजपा विधायक जीवेश कुमार की निजी गाड़ी पर भरवाड़ा बौका चौक के निकट मोहर्रम जुलूस के पास लोगों ने अचानक लाडी डंडा से प्रहार कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है। वहीं, अलीनगर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा में रविवार की दोपहर अतरबेल जाले पथ पर मुजफ्फरपुर सड़क मार्ग से जाने के क्रम में विधायक की गाड़ी को मोहर्रम जुलूस के लोग अगवानी कर शांतिपूर्ण सड़क पार करा रहे थे। इसी दौरान मोहर्रम जुलूस के पास कुछ शरारती तत्वों ने लाठी डंडा से विधायक की गाड़ी के अगले भाग पर प्रहार कर दिया। इससे वाहन में निशान पड़ गया। मौके पर विधायक मामले की जानकारी डीएम को देकर निजी कार्य से मुजफ्फरपुर की ओर चले गए। स्थिति तनाव पूर्ण होते देख मुखिया संघ के संरक्षक अहमद अली तमन्ने ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। वहीं बीडीओ डॉ. शशिप्रकाश थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। मामला शांत है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


