रोसड़ा थाना के एएसआई की हार्ट अटैक से मौत|

    रोसड़ा थाना के एएसआई की हार्ट अटैक से मौत |

    रोसड़ा| रोसड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई रामपवित्र चौबे (58 वर्ष) की मौत शुक्रवार की रात अचानक हृदय गति रुक जाने से हो गई। घटना उस समय हुई जब वे थाना क्षेत्र के जाखर धर्मपुर गांव में विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। वे गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खुशबनिया गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि दुर्गा पूजा के मेले में उनकी प्रतिनियुक्ति थी। शुक्रवार की रात अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। तब इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी दीपक रंजन अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढ़स दिया। घटना की बाबत पुत्र विवेक कुमार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *