ताजिया मिलान के मुद्दे पर गायघाट में दो पक्षों में तनाव

    गायघाट:पंडाल के बीच से ताजिया लाने के मुद्दे पर दिन भर बोचहां के प्रांती और गायघाट के रामनगर में दो पक्षों में भारी तनाव रहा। इसे लेकर दिनभर लोगों ने सड़क भी जाम रखा। दोनों पक्षों को दोपहर से देर रात तक मनाने में डीएम एसएसपी से लेकर तमाम प्रशासनिक अमला लगा रहा। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान रामनगर में स्थिति संभालने के लिए तैनात रहे। देर रात कुछ लोग माने और रामनगर बाघा खाल का ताजिया मिलान के लिए रामनगर चौक लाया गया। हालांकि, दोनों गांवों के ताजिया जुलूस में चंद लोग ही पहुंचे।




    रात 12 बजे तक डीएम एसएसपी रामनगर चौक पर कैंप करते रहे। बोचहां के प्रांती, उनसर, बाघाखाल और रामनगर का ताजिया रामनगर चौक पर ही मिलान के लिए आता है। इधर, रामनगर चौक पर दशहरा पूजा भी होती है। यहां सड़क पर इसके लिए पंडाल लगा था। प्रशासन ने शनिवार को मूर्ति विसर्जन कराकर मुख्य सड़क से पंडाल हटवा लिया। लेकिन, ग्रामीण सड़क की ओर से पंडाल नहीं खोला जा सका।
    इसी ग्रामीण सड़क की ओर से बोचहां के प्रांति गांव का ताजिया रामनगर तक आने का लाइसेंस दिया गया था। पंडाल नहीं हटता देख प्रांती के लोगों ने अपने ग्रामीण चौक को जाम कर दिया। प्रांती का ताजिया नहीं आने की स्थिति देख उनके समर्थन में बाघाखाल और रामनगर के लोग भी ताजिया नहीं लाने पर अड़ गए और सड़क जाम कर दिया। दोनों पक्षों को मनाने के लिए डीएम ने एक प्राइवेट स्कूल में मुखिया प्रेम किशोर सिंह दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। वार्ता में तय हुआ कि रात में ही ताजिया मिलान कर लिया जाएगा।
    लेकिन, कुछ लोग सुबह में ताजिया लाने की बात करने लगे। तब रामनगर के ताजिया निर्माता मो. शौकत अली राइन को मनाने डीएम एसएसपी उनके घर पहुंचे। प्रशासन के कहने पर शौकत अली का ताजिया रामनगर चौक लाया गया। इधर, बाघाखाल के लोगों को भी मना कर ताजिया के साथ रामनगर लगाया गया। दोनों गांवों का ताजिया मिलन हुआ। हालांकि, प्रांती के लोग सुबह में ताजिया को रामनगर लाने के मुद्दे अड़े थे.

    Read more news update
    muzaffarpur:पूर्व सिविल सर्जन डॉ. टीबीबी सिंह का निधन http://bit.ly/2keGJhK
    List of Colleges in Muzaffarpur – Bihar http://bit.ly/2ygVJSe
    List Of Constituent Colleges Under B.R.A. Bihar University http://bit.ly/2yQeIjW
    List Of B.Ed. Colleges Under B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur (Bihar) http://bit.ly/2fHBqpG
    muzaffarpur:दो अक्टूबर को शपथ के लिए खुले रहेंगे सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल| http://bit.ly/2yAKmkj
    muzaffarpur:मोहर्रम के दिन 273 स्थानों पर दंडाधिकारी औरे पुलिस प्रतिनियुक्त| http://bit.ly/2x7yJoC
    muzaffarpur:2 अक्टूबर से होंगे फुटबॉल लीग के बचे हुए मैच| http://bit.ly/2xHxSul
    muzaffarpur:मेले में मजिस्ट्रेट बन कर पुलिस की ड्यूटी चेक कर रहे दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए| http://bit.ly/2hCTQIH

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *