कल्याण मंत्री की गाड़ी पर पत्थरबाजी प्रशासन ने किया घटना से इनकार|

    जिला की प्रभारी मंत्री सह समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने अपने एस्कॉर्ट पार्टी के ऊपर दलसिंहसराय के पगड़ा पुल चौक के पास शनिवार की सुबह पत्थरबाजी कर जानलेवा हमले की बात बताने के बाद से ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन सहित आम लोगों में संशय की स्थिति रविवार को दिन-भर बनी रही।
    वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी सह एसडीपीओ संतोष कुमार ने रविवार को स्वयं पुलिस बल के साथ लंगड़ा चौक पगड़ा चौक पर जाकर घटना के समय मौजूद स्थानीय दुकानदारों लोगों से पूछताछ किया। एएसपी ने बताया कि मंत्री के साथ हुए इस तरह की घटना की जानकारी उनके द्वारा ना तो मुझे ही दी गई और ना ही पुलिस को दी गई है। उनके इधर से गुजरने की जानकारी भी हमलोगों को नहीं मिली थी। इस घटना को लेकर जब मंत्री से बात करनी चाही तो उन्होंने व्यस्त रहने की बात कहते हुए परेशान नहीं करने की बात कह फोन रख दी।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *