सोनबरसा(सीतामढ़ी) | सोनबरसा-सीतामढ़ीएनएच 77 के परसा मोड़ (बेला) चौक पर तेज रफ्तार से रही कमांडर जीप ने मासूम बच्ची को रौंद डाला। इस दौरान बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी हारुन मंसूरी की 8 वर्षीय पुत्री साजिया खातून के रूप में की गई है। परसा चौक पर मुहर्रम का चौकी खेल रहे खिलाड़ियों को बच्ची देख रही थी। इसी बीच करीब दो बजे सीतामढ़ी की तरफ से सोनबरसा की तरफ जा रही अज्ञात कमांडर जीप बच्ची को रौंदती हुई कन्हौली की तरफ भाग खड़ी हुई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को आगजनी करते हुए जाम कर दिया। कन्हौली पुलिस की मदद से भाग रहे बीआर30पी- 2192 नंबर की कमांडर गाड़ी को पकड़ लिया गया। जीप का चालक सह मालिक मेहसौल निवासी कासिम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Read more news update
sitamardhi:मेला देखकर लौट रहे युवक को चाकू मारा http://bit.ly/2yQ8vEn
sitamardhi:परिहार के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर गबन की प्राथमिकी दर्ज http://bit.ly/2xMafyq
sitamardhi:पुरनहिया नाव हादसा में 2 शव बरामद, http://bit.ly/2fHBdmo
sitamardhi:हंगामा करते शराबी गिरफ्तार http://bit.ly/2kcyzq1
सीतामढ़ी में 375 शराब की बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार http://bit.ly/2yrRi3m
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


