समस्तीपुर | पवन एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए स्टेशन पहुंची गर्भवती महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान आरपीएफ ने मेडिकल टीम ने आने तक प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर बुक स्टॉल के पास घेरा बनाकर महिला नवजात को सुरक्षा प्रदान की। बाद में रेलवे की मेडिकल टीम ने जच्चा-बच्चा को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। बताया जाता है कि हसनपुर थाने के सिरसिया गांव के मो. शौकत पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ मुंबई जाने के लिए दिन के 11 बजे स्टेशन पहुंचे थे। उनका पवन एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था। शौकत परिवार के साथ प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर बैठे थे। करीब 12 बजे उनकी पत्नी ने प्रसव पीड़ा महसूस की, जहां कुछ देर बाद उसने बेटी को जन्म दिय|
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


