सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
2अक्टूबर को सरकारी कार्यालय स्कूलों में बाल विवाह दहेज उन्मूलन के लिए शपथ लेने का कार्यक्रम होगा। जिसमें दहेज हटाओ, बहू नहीं, बेटी बुलाओ कम उम्र की शादी रोकें, जीवन की बर्बादी रोकें, शपथ ली जाएगी। अभियान के लिए सरकारी स्कूलों के साथ ही सभी कार्यालय खुले रहेंगे। इसको लेकर सभी विभागों को गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार, सभी कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज, थाने, पुलिस लाइन पंचायतों में कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही शाम 4 बजे तक शपथ लेने वाले कर्मचारियों की संख्या से संबंधित रिपोर्ट भी उपलब्ध करानी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


