पुलिस ने की यौन शोषण के आरोपी के घर की कुर्की

    हरलाखी:खिरहरथाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले के आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की। साहरघाट थाना क्षेत्र के गांव निवासी के घर कुर्की जब्ती किया गया। आरोपी अपने मौसा के यहां गांव में बराबर आता जाता था। इस दौरान उसी गांव के एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर कई महीनो तक उसका यौन शोषण करता रहा। लड़की के द्वारा जब शादी के लिए दबाब डाला गया तो आरोपी ने शादी से साफ़ इंकार कर दिया। तब पीड़ित लड़की के पिता ने खिरहर थाने में लिखित आवेदन देकर खिरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी करीब एक वर्ष से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। हालांकि आरोपी के मौसा मौसी को जमानत पर बाहर है। खिरहर थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार मधवापुर एवं साहरघाट थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर का कुर्की जब्ती की। खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया की कुर्की के 24 सामानो की सूची बनाया है। मौके पर खिरहर थाने के एएसआई प्रह्लाद शर्मा सहित साहरघाट मधवापुर पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।



    Read More News update
    झाड़ फूंक नाम पर ढोंगी भगत ने की महिला के साथ छेड़खानी http://bit.ly/2yGa2gg
    डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पर की समीक्षा http://bit.ly/2wkbqnk
    करंट लगने से युवक झुलसा डीएमसीएच किया गया रेफर http://bit.ly/2xAmbmM
    आमरण अनशनकारी के समर्थन में पहुंचे पूर्व सांसद http://bit.ly/2xwYGh7
    जिला व्यवहार न्यायालय में 5 अक्टूबर तक बंदी में भी वोकेशनल कोर्ट चलेंगे http://bit.ly/2wVLgXD
    अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एफआईआर http://bit.ly/2xwAVWk
    खजौली से 27 बोतल शराब जब्त http://bit.ly/2hvd3vU
    अंधराठाढ़ी से फरार वारंटी धराया http://bit.ly/2wVxvIe

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *