कंटेनर ट्रक ने पिकअप वैन को ठोकर मार दो दुकानें बाइक को किया क्षतिग्रस्त

    सिंहवाड़ा:सिमरी थाना के एनएच 56 पथ स्थित शोभन चौक पर मंगलवार की दोपहर कार लदी कंटेनर ट्रक ने पिकअप वैन में ठोकर मार कर स्थानीय दो चाय की दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में दो बाइक तीन साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें पिकअप वैन का चालक मुजफ्फरपुर गायघाट थाना के भरतनगर के तपेशवर राय समेत दो लोग जख्मी हो गए। मुख्य सड़क पर घटना के बाद वाहनो की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था करनी पड़ी।




    जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से दरभंगा जाने के क्रम में कंटेनर ट्रक सड़क किनारे खड़ी भूसा लदा पिकअप वैन ठोकर मार कर डिवाइडर पर पलट गया। वैन के चालक तपेश्वर राय समेत दो लोग जख्मी हो गए। इस दौरान स्थानीय हीरा महतो शनिचर महतो के चाय के कंटेनर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। शाहपुर के अरूण यादव शोभन के कन्हाई पासवान की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रिझन दास सहित तीन लोगों की साइकिल टूट गई। उधर, थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने दुकान में घुसे कंटेनर को हाइड्रा के सहयोग से बाहर निकाला है।

    Read More News update

    darbhanga:रांची-जयनगर एक्सप्रेस परिचालन से मिली राहत http://bit.ly/2fobVGb
    मां जगदंबा स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर,मुजफ्फरपुर ने नेपाल पर दागे सात गोल http://bit.ly/2yplnAA
    darbhanga:शराब के धंधेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे तीन नामजद http://bit.ly/2huECp4
    darbhanga:दहेज के लिए विवाहिता की गला दबा हत्या, एफआईआर http://bit.ly/2wSYMey
    Darbhanag:30 की रात होगा दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन http://bit.ly/2htRrzX
    darbhanaga:कमतौल में छापेमारी में दो फरार वारंटी गिरफ्तार http://bit.ly/2xtiz8u
    दीपावली तक ट्रेनों में जगह नहीं नवंबर तक स्पेशल ट्रेन ही सहारा| http://bit.ly/2fHWKIp
    पड़ोसी पर पुत्री का अपहरण करने की एफआईआर| http://bit.ly/2xpxazm
    गंगासागर को कचरे से भरने पर कहीं रोक नहीं : सरावगी| http://bit.ly/2xmm1St
    आज होगा जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के भविष्य का फैसला| http://bit.ly/2fnr7ae
    हायाघाट में बिजली चोरी में दो पर एफआईआर दर्ज| http://bit.ly/2xAgxTV
    बैंक में ग्राहक से रुपये ठगते दो धराए| http://bit.ly/2xBcXJe

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *