रोसड़ा | शहर के महावीर चौक स्थित ‘नायक फैशन’ नामक कपड़े की दुकान से सोमवार की रात करीब 1 लाख रुपये मूल्य के कपड़े एवं 1400 रुपये कैश की चोरी हो गई। जानकारी देते हुए दुकानदार दिलीप नायक ने बताया कि मंगलवार को जब दुकान पहुंचे तो वहां का ताला टूटा देखा। दुकान में प्रवेश करने पर वहां से जिंस पैंट, लेडीज टॉप, जॉनशन शर्ट एवं किड्स वेयर आदि आयटम गायब था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया कि अनुसंधान की जा रही है
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


