बिस्फी:पतौनाओपी थाना क्षेत्र के परोही गांव में एक अबोध बच्चा की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी बिंदेश्वर सहनी के एक वर्षीय पुत्र चंदन कुमार अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा घर के पास एक डबरानुमा गड्ढा में जा गिरा।
जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है शाम लगभग साढ़े चार बजे बच्चा अपने घर के बगल ही गड्ढा के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था ,उसी समय वह गड्ढा में जा गिरा। शाम साढ़े पांच बजे के आस पास बच्चे की मां ने जब उसकी खोजबीन की तो बच्चा कहीं नहीं मिला। उसी समय खोजबीन के दौरान बगल के लोगो का ध्यान डबरा की तरफ गया तो उसे पानी में उपलाते देख सभी लोगों के होश उड़ गए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


