मुजफ्फरपुर | पर्व-त्योहारोंको लेकर व्यवहार न्यायालय में 24 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचएन तिवारी ने अधिसूचना में कहा है कि अरजेंट क्रिमिनल मैटर और सभी तरह के बेल से संबंधित मामलों के लिए जजों की तैनाती की है। इसके मुताबिक, 24 25 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचएन तिवारी खुद क्रिमिनल अरजेंट मैटर और बेल की सुनवाई करेंगे। एडीजे-7 अनामिका टी 26-28 सितंबर तक अपने कोर्ट में ऐसे ही मामलों की सुनवाई करेंगी। लेकिन, अरजेंट मैटर के लिए छुट्टी के दिनों में एडीजे-10 तरुण कुमार सिंह 29-30 सितंबर, एडीजे-13 सुनील कुमार सिंह 1-3 अक्टूबर और एडीजे-6 राधेश्याम शुक्ला 4-5 अक्टूबर को तैनात रहेंगे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


