प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर आरोप|

    कल्याणपुर पीएचसी में स्थिति बिगड़ी तो सदर अस्पताल में किया रेफर…..

    सिटीरिपोर्टर | समस्तीपुर
    सदरअस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसे 10:50 बजे सुबह प्रसव के बाद कल्याणपुर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया था। मृतक महिला राजनी कुमारी सिंघियाही गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी थी। उसका सुबह 7 बजे पीएचसी में नॉर्मल डिलेवरी कराया गया था।
    प्रसव के बाद जब राजनी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने के पांच मिनट बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति अरुण कुमार ने बताया कि पीएचसी के चिकित्सक ने उनकी पत्नी का सही उपचार नहीं किया। जबकि दवा के नाम पर 250 रुपये भी लिया गया था। इसके बावजूद सही इलाज नहीं करने के कारण राजनी की मौत हो गई। सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डाॅ. क्रांति कुमारी ने बताया कि जिस वक्त महिला को अस्पताल लाया गया, उसकी हालत बेहद गंभीर थी।
    इसके बावजूद उसे ऑक्सीजन लगाकर इलाज शुरू किया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अगर थोड़ा और पहले उसे अस्पताल लाया गया होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। महिला को हिमोग्लोबिन की कमी थी। इसके अलावे प्रसव के बाद उसके शरीर से अधिक रक्त स्राव हो रहा था।
    अस्पताल के डीएस डाॅ. एएन शाही ने बताया कि कल्याणपुर पीएचसी से रेफर महिला मरीज को अंतिम वक्त में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप था कि पीएचसी में उसका सही इलाज नहीं किया गया। मृतका के शव को एंबुलेंस से उसके गांव भेजवा दिया गया। राजनी पुत्री को जन्म दी थी। वह ठीक है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *