मुजफ्फरपुर|
मालीघाट मेंशुक्रवार की दोपहर एक विवाह भवन के निकट डीपी बॉक्स में आग लग गई। आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 3 घंटे तक पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम में जाकर स्थिति सुधरी। दूसरी ओर,शहर के कुछ इलाके में लोकल फॉल्ट की वजह से लोगों को परेशानी रही। मोतीपुर के हरदी फीडर से जुड़े इलाके में 24 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसकी वजह से 25 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जूनियर इंजीनियर ने बिजली चालू करने में लापरवाही को लेकर संबंधित लाइनमैन से जवाब-तलब किया है। दूसरी ओर,विभागीय अधिकारी का कहना है कि मुजफ्फरपुर शहर के दोनों ग्रिड को फूल लोड बिजली की आपूर्ति की जा रही है|
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


