दरभंगा | बहादुरपुरथाना क्षेत्र के खराजपुर तेलिया बाध के निकट रहने वाले सीतामढ़ी जिला के उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विनय कुमार मल्लिक के घर चार कमरों का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये का गहना और कीमती सिल्क साड़ियां चुरा ले गया। गुरुवार की देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच कर जांच की है। विनय कुमार मल्लिक ने बताया कि वह सीतामढ़ी में ही रहते हैं। उनकी मां और परिवार के लोग इस बीच बाहर गए थे। पड़ोसी ग्रामीण बैंक के मैनेजर अनिल सिंह ने उन्हें गुरुवार को सूचना दी। वह भी बाहर थे। उन्होंने बताया छोटा भाई के तीन लाख का गहना और पचास पीस सिल्क साड़ियां गायब है। दो गेट का ताला तोड़ कर चोर उनके घर घुसा और चार कमरों का ताला तोड़ कर घर के पूरे सामान को बिखेर कर गहना और कपड़ा ही ले गया है।
Darbhanaga news update
दीपावली तक ट्रेनों में जगह नहीं नवंबर तक स्पेशल ट्रेन ही सहारा| http://bit.ly/2fHWKIp
पड़ोसी पर पुत्री का अपहरण करने की एफआईआर| http://bit.ly/2xpxazm
गंगासागर को कचरे से भरने पर कहीं रोक नहीं : सरावगी| http://bit.ly/2xmm1St
आज होगा जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के भविष्य का फैसला| http://bit.ly/2fnr7ae
हायाघाट में बिजली चोरी में दो पर एफआईआर दर्ज| http://bit.ly/2xAgxTV
बैंक में ग्राहक से रुपये ठगते दो धराए| http://bit.ly/2xBcXJe
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


