सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
कलशस्थापना के साथ ही गुरूवार से मां दुर्गा की अराधना का नौ दिवसीय महापर्व शुरू हो गया। शहर से लेकर गांव तक के मंदिरों, पूजा पंडालों घरों में भी वेद मंत्रों के बीच कलश स्थापना करते हुए माता का आह्वान किया गया।
सभी जगहों पर विधि-विधान से पूजा आरंभ करते हुए कलश की स्थापना कराई गई। वहीं कलश स्थापना बाद सभी जगहों पर आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती पाठ का संकल्प कराया। जिसके बाद से दुर्गा पाठ आरंभ हुआ। पहले दिन सभी जगहों पर माता के प्रथम स्वरूप ब्रह्मचारिणी की अराधना की गई।
शहर के निकट मणिपुर देवी स्थान, बहादुरपुर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर, मगरदही के मनोकामना मंदिर, गोला रोड के भूतनाथ मंदिर, बहादुरपुर के शिव-दुर्गा मंदिर सहित कचहरी परिसर, बस पड़ाव, दूधपुरा जेल चौक आदि मंदिरों में माता की विधिवत पूजा आरंभ की गई। वहीं स्टेडियम मार्केट, स्टेशन रोड, अटेरन चौक जितवारपुर में पंडाल बनाकर कलश स्थापित किया गया। वहीं दूसरी ओर शाम के वक्त बच्चे, लड़कियां महिलाओं ने पूजा पंडालों मंदिरों में जाकर माता की संध्या आरती कर दीप दान किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मिलकर माता की पारंपरिक गीत भी गाए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


