सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
दोमाह पूर्व उत्पाद विभाग की कार्रवाई में बंगरा थाना के चौकीदार चालक के घर से बरामद विदेशी शराब को गुरूवार को नष्ट कर दिया गया। डीएम प्रणव कुमार के आदेश के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए मजिस्ट्रेट उमेश कुमार भारती उत्पाद अधिकारी अरविंद प्रसाद जनार्दन कुमार की तैनाती की गई थी।
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर चौकीदार के घर एनएच स्थित धर्म कांटा पर छापेमारी कर दो पिकअप पर लदी 7538 बोतल यानी 2135.76 लीटर शराब बरामद की थी। मजिस्ट्रेट उमेश कुमार भारती ने बताया कि चौकीदार अमरजीत पासवान, पंकज पासवान, राम स्वार्थ पासवान, नवीन कुमार, राजीव कुमार संदीप कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जब्त शराब ब्रांडेड कंपनियों की थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


