मधुबनी|सेवानिवृत शिक्षिकासरोज कुमारी के बैंक खाता से 2.50 लाख रुपये उड़ा लेने की शिकायत नगर थाना में दर्ज करायी गई है। नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार लेहरियागंज वार्ड नं एक की सेवानिवृत शिक्षिका सरोज कुमारी के स्टेट बैंक एडीबी खाता से दिनांक 8 सितंबर से 18 सितंबर तक इंटरनेट के माध्यम 2.50 लाख रुपये बारी-बारी से उड़ा लिये गये। इसकी जानकारी शिक्षिका को तब मिली, जब वे मंगलवार को बैंक से पैसा निकालने गई थी। काफी छानबीन के बाद उन्हें जानकारी मिली कि यह रकम साइबर क्राइम के माध्यम से किसी ने उड़ा लिया। बुधवार को शिक्षिका सराेज कुमारी नगर थाना पहुंच कर एक आवेदन के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि इस मामले को वे काफी गंभीरता से ले रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


