दरभंगा | ललितनारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एलएलबी पार्ट टू की परीक्षा में कदाचार मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी को बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वायरल वीडियो जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का है। यहां के प्रिंसिपल सह केन्द्राधीक्षक डॉ. एम हसन से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। उप परीक्षा नियंत्रक टू डॉ. यूके दास के संयोजन में गठित जांच कमेटी में पूर्व कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह, पूर्व वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. हरेकृष्ण सिंह, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, कॉलेज इंस्पेक्टर कला-वाणिज्य डॉ. केसी सिंह शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट प्रिंसिपल के स्पष्टीकरण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


