बालू मज़दूर शराब पी कर करता था अपनी हि पत्नी को प्रताड़ित पुलिस ने मंगवाई माफी लगवाए दण्ड बैठक।

    नुरद्दीनगंज के सोरागोदाम मोहल्ले की भीबनी देवी को पति उदय महतो रोज दारू पी कर करता था प्रताड़ित। पर इस बार तो उसने हद हि कर दिया लकड़ी के एक टुकड़े से अपनी पत्नी की नाक को लहूलुहान कर डाला, थाने पहुँचने पर उसने बताया की बालू ढोने का काम कर के गुजरा करता है और गंगा जी के किनारे हि नुरूद्दीनगंज घाट पर दारू बेचने वाले से दारू खरीद कर पीता है। पुलिस के अधिकारियों ने समझा बुझा कर एवं उससे यह लिखवा कर छोर दिया कि अगली बार से शराब नही पियेगा और ऐसी गलती नही करेगा। पर पत्नी भीबनी देवी आक्रोशित थी उससे पूछने पर मालूम हुआ कि उसका पति शराबी दोस्त और शराब के पाउच को घर में भी ले कर आ जाता है और उससे जबरन रोटी बनाने को कहता है विरोध करने पर बुरी तरह पिटता है। भीबनी देवी ने बताया कि शराबबंदी के 4-5 महीने तक उसका पति बिल्कुल ठीक था पर उसके बाद दारू उपलब्ध हो जाने के कारण आज घर में लगभग रोज कलह होता है।



    पटना सिटी से उधव कृष्ण की एक रिपोर्ट।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *