मुजफ्फरपुर | आईएमएसेंट्रल काउंसिल सदस्य मनोचिकित्सक डॉ. संजय कुमार को बिहार आईएमए का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। वे तिरहुत प्रमंडल से स्टेट जॉइंट सेक्रेेटरी बनाए गए हैं। शनिवार को पटना में हुए आईएमए के 72वें राज्य अधिवेशन में हुई। वे पूर्व में मुजफ्फरपुर जिला आईएमए के विभिन्न पदों पर रहते हुए जिला सचिव भी थे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सहजानंद प्र. सिंह को स्टेट अध्यक्ष डाॅ. ब्रजनंदन कुमार को सचिव बनाया गया है। शहर के चिकित्सकों डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. शिवानी शिखा, डॉ. सुरेंद्र प्र. गुप्ता, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. अशोक सिंह आदि ने बधाई दी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


