मुजफ्फरपुर : बिहार पुलिस के स्पेशल टॉस्क फोर्स ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. गांजा का वजन 900 किलो है, जिसकी बाजार मे कीमत एक करोड़ के आस-पास है.एसटीएफ ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है मुजफ्फरपुर आईजी आपरेशन कुंदन कृष्णन के निर्देश पर बिहार में गांजा सिंडीकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया है. गांजा ट्रक संख्या WB-F0592 से त्रिपुरा से वैशाली लाया जा रहा था. लेकिन एसटीएफ की टीम ने इसे रस्ते मे ही जब्त कर लिया. एसटीएफ ने दो गांजा तस्करों पश्चिम बंगाल, 24 परगना के शंभु मंडल और त्रिपुरा अगरतल्ला के जितेंन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया है
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


